संस्कृत कैसे सीखे ?

संस्कृत कैसे सीखे ?  संस्कृत सीखने के विभिन्न उपाय है। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। भारत में बोले जाने वाली अनेक भाषाओं में संस्कृत के शब्द विद्यमान है, वह अनेक शब्द ऐसे हैं जिनकी उत्पत्ति संस्कृत मूल के शब्दों से हुई है इसीलिए प्रत्येक भाषा को जानने वाले को संस्कृत सीखना सरल आवश्यक प्रतीत हो सकता है या यूं कहें कि संस्कृत जानने वाला भारत की अनेक भाषाओं को सरलता से जान सकता है

वर्तमान समय में संस्कृत सीखने के अनेक उपाय व पाठ्यक्रम उपलब्ध है जिनमें से कुछ की जानकारी यहां पर स्थित है-

  • अनेक विश्वविद्यालय में डिग्री कोर्स स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत के अध्ययन हेतु पाठ्यक्रम रखे हुए हैं ।
  • इसके साथ-साथ ही जो संस्कृत बैकग्राउंड से नहीं है वह भी यदि संस्कृत सीखना चाहे तो डिप्लोमा स्तर पर  संस्कृत के पाठ्यक्रम वर्तमान में चलाए जा रहे हैं।
  •  स्वयं के स्तर पर संस्कृत सीखने हेतु संस्कृत भारती द्वारा चलाए जा रहे  संस्कृत संभाषण शिविर किए जा सकते हैं ,

    वर्तमान समय में संस्कृत सीखने का सरल व सर्वोत्तम उपाय संस्कृत संभाषण शिविर है जो की संस्कृत भारती             के कार्यकर्ताओं के द्वारा  चलाया जाते है।

  • संस्कृत भारती द्वारा भारत के कई भागों में संस्कृत के निरंतर शिविर चलाए जाते हैं, जैसे दिल्ली में पूरे 12 महीने संस्कृत शिविर का निरंतर आयोजन किया जाता है, जहां 15-15  दिन के आवासीय शिविर होते हैं।
  • इसके अतिरिक्त संस्कृत भारती शीतकाल व ग्रीष्मकल के अवकाशों में भी संस्कृत शिविर का आयोजन करती है

    जिनमें कोई भी सामान्य छात्र जो संस्कृत विषय से संबंध भी ना रखता हो वह भी इसमें भाग लेकर संस्कृत सीख सकता है।

  • संस्कृत के व्याकरण पक्ष व लेखन को सीखने के लिए सरल उपाय में दीक्षा पाठ्यक्रम शामिल है, जो कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के द्वारा प्रकाशित है। यह पाठ्यक्रम अत्यधिक सरल व विभिन्न स्तर पर है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करके भी संस्कृत सीखा जा सकता है।
  • शास्त्रीय स्तर की संस्कृत सीखने के लिए किसी विश्वविद्यालय की शास्त्री पाठ्यक्रम में अथवा किसी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के ऑनर्स पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना होता है जहां विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन संभव है
  • किसी भी विषय के स्नातक वर्तमान में संस्कृत में एम ए कर सकते हैं। वर्धमान विश्वविद्यालय कोटा जैसे विश्वविद्यालय से किसी भी विषय का स्नातक संस्कृत में एम ए कर सकता है
  • संस्कृत के विभिन्न वेद वेदांगादि  विषयों में डिग्री अथवा डिप्लोमा करने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं इन पाठ्यक्रम में पंजीकृत होकर शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish