Your cart is currently empty!
गीता महोत्सव 2025 का उद्घाटन
गीता महोत्सव 2025 का उद्घाटन- कुरुक्षेत्र में हर वर्ष हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। गीता जयंती–2025 का शुभारम्भ इस बार अत्यंत भव्य रूप में हुआ, जहाँ हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष जी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
उद्घाटन के बाद महामहिम राज्यपाल ने परिवार सहित पूरे मेला परिसर का अवलोकन किया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विधायक श्री अशोक अरोड़ा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव श्री उपेन्द्र बंसल भी मौजूद रहे।

🌟 गीता महोत्सव के विविध आयाम और बढ़ती लोकप्रियता
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हर वर्ष प्रसिद्ध होता जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई विदेशी देश भी इसमें प्रतिभाग करने लगे हैं।
इस महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ, क्राफ्ट मेला, धार्मिक आयोजन और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ होती हैं।
📅 महोत्सव की तिथि एवं अवधि 2025
इस वर्ष गीता जयंती उत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
यानी यह लगातार 21 दिनों तक चलेगा और प्रतिवर्ष की तरह लाखों श्रद्धालु, पर्यटक और कला-प्रेमी इसमें सम्मिलित होंगे।
मूल रूप से गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है, परन्तु श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों को ध्यान में रखते हुए इस उत्सव को विस्तारित कर 18 दिन किया गया था, और इस वर्ष इसे 21 दिन तक आयोजित किया जा रहा है।
Comments
“गीता महोत्सव 2025 का उद्घाटन” को एक उत्तर
-
Aho

प्रातिक्रिया दे