ऑपरेशन सिन्दूर पर कविता

ऑपरेशन सिन्दूर पर कविता- ऑपरेशन सिन्दूर’साम्प्रदायिक क्रूरता के अन्त का उद्घोष है,

मेक इन इंडिया  हथियारों के  सफल परीक्षण का जयघोष है

हिन्दू नारी के विरुद्ध  षड्यन्त्रों के समापन का आरम्भ है,

विकसित भारत के भव्यभवन की  नीव का प्रारंभ है

विश्वशान्ति व मानवकल्याण की भावना का उदात समर्थन है,

उत्तम सैन्यपराक्रम, शौर्य ,रणकौशल का अद्भुत प्रदर्शन है

प्रधानमंत्री के निज राष्ट्र व सांस्कृतिक समझ का प्रमाण है,

नारी रक्षार्थ रामायण, महाभारत की परम्परा का निर्वाहन है

जिन्ह मोहि मारा तिन्ह मै मारेहु की स्पष्ट नीति है ,

शेष प्रजा के प्रति हमारी भी बन्धुवद प्रीति है।

आतंकी मंसूबों को धूमिल करना लक्ष्य विशेष है,

 ऑपरेशन सिन्दूर है एक ट्रेलर पिक्चर अभी भी शेष है।


Comments

“ऑपरेशन सिन्दूर पर कविता” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHindi